फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CSC Service Plus training launched

Basti News: सीएससी सर्विस प्लस प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Sat, 04 Oct 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
CSC Service Plus training launched
बस्ती। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में सीएससी सर्विस प्लस एवं ई- डिस्ट्रिक्ट विषय पर मिश्रौलिया स्टेट स्थित केपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूसंस परिसर में शुक्रवार को डीपीआरओ घनश्याम सागर ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप और समस्त पंचायत सहायक, सचिव एवं ग्राम पंचायतों को तकनीक से जोड़ने का यह सुनहरा अवसर है। प्रशिक्षित होने के बाद सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन दक्षता के साथ कर सकेंगे। जिले के 14 ब्लाॅक के पंचायत सहायकों व सचिव ग्राम स्वराज पंचायत का दो दिवसीय प्रशिक्षण होना सुनिश्चित है। पहले दिन बहादुरपुर ब्लॉक के 98 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण 13 नवंबर तक चलेगा। डीसी (एसबीएमजी) राजा शेर सिंह ने ई-डिस्ट्रिक्ट द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। डी पी एम (आरजीएसए) विनीत मिश्रा ने बताया कि व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में प्रशिक्षण का स्थान सर्वोपरि है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संध्या सिंह दीपक, महिमा, शिवपूजन का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed