{"_id":"65f0b9794ce1c4a9930f9168","slug":"crowd-gathered-for-five-times-namaz-basti-news-c-207-1-sgkp1004-112915-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तरावीह की विशेष नमाज के बाद पांच वक्त की नमाज में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तरावीह की विशेष नमाज के बाद पांच वक्त की नमाज में उमड़ी भीड़
Wed, 13 Mar 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
देर रात तक गुलजार रहींं मस्जिदें
शाम को खरीदारी करने निकले रोजेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को चांद नजर आने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज के साथ ही पांच वक्त की नमाज में भी रोजेदारों की भीड़ उमड़ रही है। मस्जिदें देर रात तक गुलजार दिख रही हैं। शहर के रहमतगंज, पुरानी बस्ती क्षेत्र में अंजुमन मस्जिद, पठान टोला, दक्षिण दरवाजा, स्टेशन रोड सहित ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख कस्बों व गांवों में रौनक नजर आ रही है।
भोर से रोजे की शुरुआत होती है। रोजेदार अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहने के बाद शाम ढलने पर रोजा इफ्तार करते हैं। मस्जिदों में भी रोजा इफ्तार का प्रबंध किया जा रहा है। रात के समय इशा की नमाज के बाद रमजानुल मुबारक की सबसे लंबी इबादत तरावीह का सिलसिला शुरू होता है।
रात के 11 बजे तक यह सिलसिला आम तौर से चल रहा है। रमजान के कारण बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। शाम ढलने के साथ ही रोजेदार खरीदारी के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं। खाने के अन्य सामान के साथ फलों की विशेष रूप से खरीदारी की जाती है।