फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crowd became uncontrollable in Sonha fair, people moved forward by breaking the barricade

Basti News: सोनहा मेले में भीड़ बेकाबू, बैरिकेड गिराकर आगे बढ़े लोग

Tue, 15 Apr 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 15 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Crowd became uncontrollable in Sonha fair, people moved forward by breaking the barricade
सोनहा। सोनहा मेले में आ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई बैरिकेडिंग को शाम करीब 4:30 बजे एक सपा नेता ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा देते हुए गिरा दिया। इसके बाद भीड़ बेकाबू होकर सोनहा सहित आंबेडकर विहार तक पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, आंबेडकर जयंती पर नरखोरिया, रामनगर, भानपुर, दुबौली, बरगदवा, शंकरपुर, करमहिया, भिरिया बाजार, सल्टौआ व सिसवा बरूवार से रैली निकाली गई। रैली का समापन सोनहा बाजार में भगवान बुद्ध एवं डाॅ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। यहां मेले का भी आयोजन हुआ। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पार लगे जाम को हटाने के लिए रूट डायवर्जन किया गया। बैडवा से सोनहा-शिवाघाट मार्ग से गाड़ियों को निकलवाया गया। बड़ी गाड़ियों को निकलवाने के लिए अलग-अलग जगहों पर पुलिस मुस्तैदी से लगी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्राॅली-ट्रैक्टर पर सवार लोग डीजे की धुन पर थिरकते हुए आए। मौके पर सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह, प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed