फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crossing the road risking life

Basti News: फोरलेन पर अवैध कट की भरमार, जान जोखिम में डाल पार कर रहे सड़क

Mon, 13 May 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 May 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Crossing the road risking life
गड़हा गौतम में अवैध कट से लेन पार करता बाइक सवार। संवाद
घघौआ से कांटे तक हैं 50 से अधिक अवैध कट, लुंबिनी-दुद्धी हाईवे भी अछूता नहीं
विज्ञापन

डिवाइडर न होने से और खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शॉर्टकट के चक्कर में फोरलेन पर लोग जान जोखिम में डालकर एक लेन से दूसरी लेन पार कर रहे हैं। कुछ पैदल तो कुछ दो पहिया और साइकिल लिए लोग अवैध कट को सुरक्षित राह समझ लिए हैं। इसके पीछे मकसद बस इतनी है कि कुछ कदम कम चलना पड़े और समय बच जाए। मगर, अंजाम उतना ही खतरनाक है। थोड़ी सी चूक हुई तो सीधे अस्पताल या परलोक पहुंचने में देर नहीं लगती है। लुंबिनी-दुद्धी टू-लेन हाईवे भी सुरक्षित नहीं है। यहां बाजार का हिस्सा छोड़कर टांडा से रुधौली तक 50 किमी की दूरी में सड़क पर डिवाइडर नहीं है।
अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर बस्ती सीमा क्षेत्र के घघौआ से कांटे तक 70 किमी की दूरी में 50 से अधिक अवैध कट हो गए हैं। हर क्षण-हर पल किसी न किसी अवैध कट से जान हथेली पर रखकर हाईवे को पार किया जा रहा है। जहां सड़कें हरियाली से सूनी हैं, वहां कुछ गनीमत है। दूर तक दिखाई पड़ने की वजह से लोग वाहनों के करीब पहुंचने का अंदाजा लगाकर एक लेन से दूसरी लेन को पार करते हैं। मगर, जहां हाईवे के मध्य घनी हरियाली है वहां अवैध कट के जरिए अंदाज से चलकर हाईवे पार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस स्थिति में अक्सर अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है। हाईवे पर तेज रफ्तार में चलने वाले वाहन चालकों को हरियाली के चलते यह पता नहीं चल पाता है कि सामने अवैध कट है। अचानक सड़क पार करते समय कोई वाहन जब आगे आता है तो संभलना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी अवैध कट पार करने वाले लोग भी यह नहीं समझ पाते हैं कि लेन में कोई वाहन तेज रफ्तार में उनके करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक दिखने पर लोग दौड़ लगाकर सड़क पार करते हैं। कभी-कभी अवैध कट से इस तरह सड़क पार करना बड़ा धोखा साबित हो रहा है। हद तो यह है कि हादसे रोकने के लिए अवैध कट को एनएचएआई की ओर से बंद किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोग डिवाइडर या रेलिंग तोड़कर फिर रास्ता बना ले रहे हैं। कुछ स्थानों पर बिना कट के ही लोग डिवाइडर या रेलिंग पर चढ़कर सड़क पार करते हैं।
लोगों का कहना है कि एनएचएआई के अधिकारियों को हाईवे में कट के स्थान तय करने की फिर से समीक्षा करनी चाहिए। खासकर होटल, ढाबा और पेट्रोल पंपों के आसपास अवैध कट अक्सर तैयार हो जा रहे हैं।
...
मूड़घाट पर रेलिंग लांघकर पार कर रहे सड़क
अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर शहर के मूड़घाट चौराहे पर दोनों तरफ से रेलिंग बनाए जाने के बाद भी खतरा बरकरार है। यहां लोग सर्विस रोड के जरिए 500 मीटर अतिरिक्त दूरी तय करने के बजाय रेलिंग लांघ कर सड़क पार करते नजर आ जाएंगे। वाहनों की आवाजाही के दौरान सड़क के बीचोबीच रेलिंग के किनारे लोग खड़े हो जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कम से कम एक फुट ओवरब्रिज की नितांत आवश्यकता है।
...
मंडवानगर टोल प्लाजा पार करने के बाद अवैध कट की भरमार
मंड़वानगर टोल प्लाजा पार कर गोरखपुर की तरफ बढ़ने पर अवैध कट की भरमार है। नरहरिया, बनरही, रुधौली, महुड़र, अमौली, मरवटिया, सबदेइया, परसा, नरियांव, टेमा रहमत, परसा हज्जाम आदि जगहों पर अवैध कट बनाए गए हैं। कहीं डिवाइडर की ईंट उखाड़ दी गई है तो कहीं डिवाइडर में बनाई गई कंकरीट की नाली अवैध कट का काम कर रही है। नाली से होकर लोग दो पहिया और साइकिल लेकर हाईवे पार करते हैं। जबकि इस क्षेत्र में सड़क के बीचोबीच हरियाली भी है।
ऐसे में अवैध कट से गुजरने वाले लोग न तो हाईवे के वाहन ठीक से देख पा रहे हैं और न ही हाईवे पर रफ्तार में चलने वाले वाहन चालक किसी के सड़क पार करने का अंदाजा लगा पा रहे हैं। यहां अवैध कट के पास अक्सर लोग हरियाली में छिपकर वाहन के जाने का इंतजार करते हैं। रिठिया, कटया, तिलकपुर, गड़हा गौतम, कप्तानगंज, महराजगंज से लेकर हर्रैया और घघौआ तक जगह-जगह अवैध कट बनाए गए हैं।
...
केस- एक
पिछले महीने बरात जा रहे तीन युवक कप्तानगंज में बाइक से हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान वह एक वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भीषण हुई कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। कस्बे में कोहराम मच गया। यह घटना अब भी लोगों को नहीं भूलती है।
...
केस- दो
हाईवे पर हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर के पास एक स्कूटी सवार महिला बाजार से घर जा रही थी। वह एक लेन से दूसरे लेन को पार करने लगी। इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दिया। महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और मौके पर उसकी मौत हो गई।

...
कोट
अवैध कट को बंद कराने के लिए डीएम एवं कमिश्नर स्तर से कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। अभियान चलाकर अवैध कट बंद भी कराए गए थे। कुछ लोग मनमानी कर फिर से अवैध कट बना लेते हैं। यदि ऐसा है तो एनएचएआई को पर्यवेक्षण के लिए पत्र लिखा जाएगा।
-पंकज सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed