फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Crops of hundreds of farmers drowned

Basti News: सैकड़ों किसानों की डूबीं फसलें, खराब होने की सता रही चिंता

Fri, 15 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crops of hundreds of farmers drowned
विक्रमजाेत, बस्ती। क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों को नहर कटने से भरे खेतों में पानी से फसलों के खराब होने की चिंता सताने लगी है। यहां के किसानों की करीब 300 बीघा फसल में पानी भर गया है। हालांकि नहर को बांध दिया गया, मगर खेतों में पानी जमा है।
विज्ञापन

13 सितंबर की देर रात सरयू नहर खण्ड की कलवारी शाखा में नहर के दीवार में रिसाव के चलते नहर कट गई थी। इसके चलते पांच गांवों के सैकड़ों किसानों की धान सहित अन्य फसलों में पानी भर गया और डूब गयीं थीं। बुधवार को नहर खण्ड ने दीवार की मरम्मत करा पानी तो रोक दिया पर अब खेतों में भरे पानी से फसलों के गलन की चिंता किसानों को परेशान करने लगी है। पचवस निवासी किसान धर्मेन्द्र सिंह, रघुनाथ सिंह, पवन सिंह, भोलू सिंह, रंजीत बहादुर सिंह, शिवकरन सिंह, राधेश्याम सिंह, ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह, सरसण्डा निवासी देवेंद्र सिंह, मनीष सिंह, मुन्ना सिंह, सत्यम चिरिहवा निवासी उमेश तिवारी, संजय तिवारी, विनोद तिवारी सहित लोगों का कहना है कि पानी यदि खेतों में जमा रहा और धूप व गर्मी बढ़ी तो फसलें गल कर खराब हो जायेंगी व उपज प्रभावित होगी। वहीं नहर का पानी खेतों के अलावा संपर्क मार्ग पर भरा हुआ है जिससे लोगों के आने जाने में दिक्कत हो रही है। एसडीएम गुलाब चंद्र ने कहा कि जिन किसानों की फसल का नुकसान होगा उसका आंकलन कराकर उन्हें उचित मुआवाज दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed