{"_id":"6aecea999e5dba5a47091a62","slug":"crop-cutting-estimates-paddy-yield-at-41-quintals-per-hectare-basti-news-c-207-1-bst1027-171194-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्रॉप कटिंग में 41 कुंतल प्रति हेक्टेयर धान उत्पादन का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्रॉप कटिंग में 41 कुंतल प्रति हेक्टेयर धान उत्पादन का अनुमान
विज्ञापन
नगर बाजार। खरीफ वर्ष 2026 में धान की वास्तविक पैदावार का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने बस्ती सदर तहसील के दुबखरा गांव में क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान किसान के खेत में निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान की कटाई कराकर उत्पादन का आकलन किया गया।
ग्राम दुबखरा के गाटा संख्या 419 में किसान धनपति पत्नी सीताराम के खेत में 43.33 वर्गमीटर क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग कराई गई। इसमें 17.660 किलोग्राम धान की पैदावार प्राप्त हुई। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर करीब 41 कुंतल उत्पादन का अनुमान लगाया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया और पैदावार के आकलन की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित धान की फसल के उत्पादन का आकलन क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर किया जाता है। इससे ग्राम पंचायत स्तर पर वास्तविक उत्पादकता का निर्धारण कर किसानों को योजना का लाभ दिया जाता है।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख अजय कुमार चौधरी, तहसीलदार रवि कुमार, राजस्व निरीक्षक सतीश चंद्र, लेखपाल भरतलाल मौजूद रहे।