{"_id":"653968be2b598366f708a005","slug":"crocodile-seen-at-idol-immersion-site-chaos-created-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6156-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रतिमा विसर्जन स्थल पर दिखा घड़ियाल, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रतिमा विसर्जन स्थल पर दिखा घड़ियाल, मची अफरातफरी
विज्ञापन
भानपुर क्षेत्र के सरयूनहर के बडौगी मे पास दिखा घडियाल ।
प्रतिमा विसर्जन स्थल पर दिखा घड़ियाल, मची अफरातफरी
- भानपुर क्षेत्र के दुबौली नहर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। भानपुर तहसील क्षेत्र के दुबौली नहर के पास बनाए गए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल के पास मंगलवार को घड़ियाल देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पाकर विसर्जन की तैयारी कर रहे आयोजकों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने बाद में उसे पकड़कर कतर्निया घाट पर ले जाकर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण ने 13 अक्तूबर को ही घड़ियाल देखकर गेटमैन को सूचित किया था। गेटमैन राम किशोर ने बताया कि उसने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी थी। हालांकि उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को एक ग्रामीण ने फिर उस घड़ियाल को पानी में गोते लगाते देख लिया, जिसके बाद इसकी सूचना सबको दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयराम चौधरी ने इसकी सूचना प्रशासन व वन विभाग को दी। इस पर एसडीएम भानपुर शत्रुघ्न पाठक, तहसीलदार पंकज गुप्ता, नायाब तहसीलदार पूजा वर्मा के साथ वन प्रभाग रामनगर रेंज की वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा की टीम मौके पर पहुंच गई।
वन विभाग के सचल दल प्रभारी/ डिप्टी रेंजर सुनील गौड़ ने बताया कि नहर के बीच में जाल डालकर घड़ियाल को पकड़ लिया गया।