{"_id":"5824b6ee4f1c1bf67eb3a496","slug":"youth-dead-in-road-accident-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
बस्ती/ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज मे युवक की मौत होने पर विलाप करते परिवार के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कस्बे में हाइवे के डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना था कि नोटों को बदलने के लिए बैंक गया था।
घटना के मुताबिक कप्तानगंज थाने के तेलियाडीहा गांव के पूर्व प्रधान राम लाल के बेटे दिनेश कुमार बाइक से बृहस्पतिवार सुबह पुराने नोटों को बदलने के लिए घर से निकले। दिन के करीब 11 बजे कप्तानगंज जा रहे थे कि महराजगंज फ्लाई ओवर पार करके के बाद थोड़ी ही दूर पर बाइक के सामने से एक पशु आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क पर गिरने से दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोग घटना होते ही दौड़ पड़े। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पहचान होने से किसी ने परिवार के लोगों को भी दिनेश के घायल होने की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में पहुंची पुलिस और परिवार वाले उसे लेकर एंबुलेंस से कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कप्तानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौबे, चौकी प्रभारी रामा प्रसाद यादव, सीएचसी कप्तानगंज पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।