{"_id":"5831e43e4f1c1bba06b39c24","slug":"young-man-s-leg-severed-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में युवक का पैर कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में युवक का पैर कटा
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया चौराहे के पास टवेरा गाड़ी दुर्घटना होने पर घायल दिनेश यादव जिला अस्पताल मे भर्ती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी रोड पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पुर्सिया के निकट तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर 26 वर्षीय गोलू उर्फ दिनेश यादव का पांव कार में फंस गया। इसके बावजूद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। घुटने के ऊपर से पांव कटकर अलग हो गया। कटा हुआ पैर कार सहित लेकर रफ्तार से चालक भाग निकला। घायल को गांव के लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलू यादव निवासी खवासबारी थाना पुरानी बस्ती अपनी बाइक से बस्ती की तरफ से आए। रुधौली रोड से ताकियवा गॉव की ओर मुड़ने लगे। तभी तेज रफ्तार टवेरा आ पहुंची और चपेट में ले लिया। बाइक सवार का बायां पैर टवेरा में फंसकर कट गया। राहीगीरों की सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस पहुंची। इधर किसी ने बताया किकटा हुआ पैर टवेरा में फंसा हथिया गढ़ गैस गोदाम के पास देखा गया है। पुलिस बरामद करने की कोशिश में जुटी है।