फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   young man killed in dispute

कोटेेदारी के विवाद में युवक की हत्या

Sun, 11 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 11 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
young man killed in dispute
लालगंज थाना के गौरा गांव में कोटेदार के भाई की मौत पर इकट्ठा भीड़।
लालगंज थानाक्षेत्र केे ग्राम पंचायत गौरा में कोटेेदार के छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के पश्चिम स्थित पेड़ की डाल सेे लटकतेे मिला। शव देखते ही सनसनी फैल गई। परिवार के लोग शव उतारकर घर ले गए। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन पिता ने इनकार कर दिया। बाद में एएसपी रोहित मिश्र व सीओ पवन गौतम के पहुंचने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बड़े भाई संजय कुमार की तहरीर पर गांव के ही कृष्ण गोपाल पुत्र घिसियावन और अजय यादव पुत्र जगनरायन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों फरार बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में सोनू कोटे की दुकान में राशन बांट रहा था। तभी कुछ लोगों से विवाद हो गया। मारपीट की बात भी बताई जा रही है। शनिवार को ही इसकी उसने तहरीर भी थाने में दी, लेकिन पुलिस ने उसे संज्ञान नहीं लिया। मृतक के घर जुटी भीड़ सिर्फ यही आरोप लगाती रही कि पुलिस की लापरवाही के चलते यह हत्या हुई। यदि समय रहते संज्ञान लिया होता तो घटना टल सकती थी। एसपी कृपाशंकर सिंह का कहना है कि मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed