फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accusation of failing to register land despite receiving 34 lakh

Yamuna Nagar News: 34 लाख लेकर जमीन की रजिस्ट्री न कराने का आरोप

Mon, 19 Oct 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Accusation of failing to register land despite receiving 34 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जमीन खरीदने के लिए लाखों रुपये देने और उस पर निर्माण कार्य कराने के बावजूद मालिकाना हक नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए युवक ने पुलिस को शिकायत दी। कुरुक्षेत्र निवासी अंकुश बंसल का आरोप है कि लेदी गांव में जमीन के सौदे में 34 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री नहीं कराई गई। छछरौली थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अंकुश बंसल ने मामचंद, ज्ञानचंद, कर्णपाल और प्रॉपर्टी डीलर विरेंद्र कुमार को नामजद किया है। शिकायत के अनुसार सितंबर 2024 में प्रॉपर्टी डीलर ने उसे और उसके हिस्सेदारों को लेदी गांव में जमीन दिखाई थी। जमीन पसंद आने के बाद एक अक्तूबर को कर्णपाल के घर पर सौदे को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान जमीन का नक्शा दिखाया गया, जबकि अन्य दस्तावेज बाद में देने की बात कही गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक जमीन का भाव 90 लाख रुपये प्रति एकड़ तय हुआ था। शुरुआत में 1.11 लाख रुपये बयाने के रूप में दिए गए। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में भुगतान किया गया। 30 नवंबर 2024 तक कुल 34 लाख रुपये दिए जा चुके थे। आरोप है कि भुगतान के बावजूद 27 कनाल दो मरले जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि जमीन पर अदालत का स्टे लगा है। रजिस्ट्री कराने के लिए कहने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed