{"_id":"6ad5265649886d9cef08f218","slug":"eight-employees-and-two-contractors-of-shalimar-company-misappropriated-scrap-worth-474-crore-lucknow-news-c-13-lko1070-1972630-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शालीमार कंपनी के आठ कर्मचारियों व दो ठेकेदारों ने हड़पा 4.74 करोड़ का स्क्रैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शालीमार कंपनी के आठ कर्मचारियों व दो ठेकेदारों ने हड़पा 4.74 करोड़ का स्क्रैप
Mon, 19 Oct 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। शालीमार कॉर्प लिमिटेड के प्रतिनिधि सुमंत सिंह ने कंपनी के आठ कर्मचारियों और दो ठेकेदारों पर 4.74 करोड़ रुपये का स्क्रैप हड़पने का आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के आदेश पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज की है।
सुमंत के मुताबिक, गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ल्ड टाउनशिप में स्क्रैप उठाने का ठेका मिक्स न्यू इंडिया स्टील के मालिक चांद बाबू और रेयांश ट्रेडर्स व शाहिद एंटरप्राइजेज के मालिक सैयद फैजल अली को दिया गया था। आरोप है कि चांद बाबू और अयोध्या रोड की शालीमार मन्नत परियोजना के स्टोर असिस्टेंट पंकज शुक्ला के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग से गड़बड़ी का पता चला।
आरोप है कि कंपनी के परचेज ऑफिसर आलोक त्रिपाठी, विलायत हसन और देवेंद्र सिंह व हेड स्टोर आनंद यादव, वासुदेव परीदा, पवनजीत सिंह, नितिन सैनी और बहादुर वारिस वर्ष 2018 से ठेकेदारों का साथ दे रहे थे। कंपनी की आंतरिक जांच में सामने आया कि आलोक और विलायत ठेकेदारों को गोपनीय टेंडर की जानकारी देते थे और स्क्रैप की तौल में हेरफेर की जाती थी। आरोप है कि आलोक को पांच लाख, विलायत को एक लाख रुपये और अन्य कर्मचारियों को भी कमीशन मिला।
विज्ञापन
सुमंत के अनुसार, आंतरिक जांच पूरी होने पर उन्होंने डीसीपी पूर्वी से मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी गौरव बाजपेयी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर दोनों ठेकेदारों और आठ कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।