{"_id":"6ad5264c4a0661aa2104d28c","slug":"three-timber-smugglers-arrested-for-trying-to-crush-a-forest-ranger-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-193335-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वन दरोगा को कुचलने का प्रयास करने वाले तीन लकड़ी तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वन दरोगा को कुचलने का प्रयास करने वाले तीन लकड़ी तस्कर पकड़े
विज्ञापन
बिजनौर। नजीबाबाद थाना पुलिस ने खैर की लकड़ी से लदे पिकअप वाहन से साहनपुर रेंज के वन दरोगा को कुचलने का प्रयास करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बढ़ापुर थाने के गांव चंपतपुर चकला उर्फ भोगपुर निवासी बब्बू उर्फ बग्गड़, सतनाम और अफजलगढ़ थाने के गांव कासमपुर गढ़ी निवासी इकरार के कब्जे से करीब 45 हजार रुपये कीमत की खैर की लकड़ी के छह लट्ठे, एक होंडा सिटी कार बरामद की है। इकरार लकड़ी खरीदार है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि पांच अक्तूबर को साहनपुर रेंज नजीबाबाद के वन उप निरीक्षक सार्थक ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात पिकअप चालक द्वारा उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। उनके बाएं पैर में चोट आई। साथ ही आरोपी खैर प्रजाति के तीन पेड़ काटकर दो पेड़ों की लकड़ी पिकअप वाहन में लादकर ले गए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की तो बब्बू उर्फ बग्गड़, सतनाम और इकरार के अलावा छिंदर, खेम सिंह, राजपाल, सोनू बिजनौरिया और सोनू निवासी मदपुरी थाना बढ़ापुर के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे दिन में जंगलों में खड़े खैर, शीशम, सागौन आदि के पेड़ों की रेकी कर रात्रि में उन्हें काटकर पिकअप में लादते थे। पुलिस एवं वन विभाग की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपने साथियों को आगे रखते थे। चोरी की लकड़ी को सलीम ठेकेदार व इकरार निवासी कासमपुर गढ़ी को बेचते थे। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों पर नजीबाबाद और बढ़ापुर थाने में पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं। अभी पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है।