{"_id":"573b68c44f1c1ba171ac7194","slug":"young-man-dead-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटी/मुंडेरवा। हाइवे पर कांटे चौकी के निकट बेकाबू लग्जरी कार की चपेट में आकर बाइक सवार 25 वर्षीय ब्रह्मनंद चौधरी की मौत हो गई। मंगलवार को कोरऊ खास निवासी बलवन्त चौधरी के पुत्र ब्रह्मानंद खलीलाबाद आरटीओ दफ्तर से वापस घर लौट रहे थे। पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
ब्रह्मानंद चौधरी मुंबई में ट्रक ड्राइविंग करते थे। कुछ ही दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार को सुबह 10 बजे घर से कुछ कार्य से खलीलाबाद गए। वहां से लगभग 3 बजे वापस घर लौटते समय जैसे ही कांटे पुलिस चौकी के पास पहुंचे, कि पीछे से आ रही इनोवा यूपी-53-डीटी-9144 ने चपेट में ले लिया। जिससे वह दूर जा गिरे औऱ तभी मृत्यु हो गई। चार भाइयों में सबसे बड़े ब्रह्मानंद पर घर चलाने का जिम्मा था। घर पर उसकी पत्नी मोहिनी के अलावा 6 वर्ष का बेटा अंश और 3 वर्ष की बेटी लक्ष्मी के सामने कोई ऐसा सहारा अब नहीं बचा,जिसके बल पर वह पहाड़ जैसी जिंदगी गुजार सके। 7 माह की गर्भवती पत्नी खुद को संभाले या पेट में पल रहे बच्चे को ? उसकी दशा देख लोगों की आखें भर आईं।
ड्राइविंग संग निरस्त हुआ जीवन का लाइसेंस
मुंबई में ट्रक चलाने वाले ब्रह्मानंद के ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही जीवन का भी लाइसेंस मानों कैंसल हो गया हो। असल में महाराष्ट्र पुलिस ने कुछ दिन पहले किसी कारण वश लाइसेंस निरस्त कर दिया था। जिससे उनकी रोजीरोटी प्रभावित हो रही थी। घर के लोगों का कहना है कि वही लाइसेंस दोबारा बनवाने के लिए वह मुंबई से घर आए थे।