फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   young lady committed suicide

रेल इंजन से कटकर युवती की मौत

Thu, 26 Nov 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार को अपराह्न दो बजे के करीब गोरखपुर-गोंडा रूट पर टिनिच रेलवे
विज्ञापन
स्टेशन के पूर्वी गेट के पास रेल इंजन से कटकर 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी बस्ती ने शव को कब्जे में ले लिया है।

टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास बुधवार को दिन में एक युवती पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद उसे गोंडा की तरफ जा रहा रेल इंजन नजर आया। जैसे ही इंजन नजदीक आया वह रेल पटरी पर जाकर बैठ गई।

जब तक इंजन का चालक कुछ समझ पाता, तब तक इंजन युवती के ऊपर से गुजर गया। युवती के शरीर के कई हिस्से हो चुके थे। युवती के शरीर पर लालरंग की सलवार और हरे रंग की समीज थी।

प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना था कि युवती दुबौला की तरफ से पैदल ही टिनिच के पूर्वी केबिन के पास पहुंची थी। घटना की सूचना मिलते ही टिनिच चौकी के सिपाही पहुंचे और शव को ट्रैक से हटाने के बाद जीआरपी बस्ती को सूचना दी।

युवती कौन थी, कहां की रहने वाली थी, किस कारण उसने अपनी जान दी? जैसे सवालों के जवाब शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed