फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   women died in an accident in santkabirnagar

नील गाय से बाइक लड़ी, महिला की मौत

Sun, 29 Jan 2017 12:16 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
women died in an accident in santkabirnagar
dead body
हैंसर। धनघटा- उमरिया बाजार मार्ग पर शुक्रवार को नावन कला गांव के पास नील गाय से टकरा कर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बेटा और देवर भी घायल हो गए हैं। उन्हें मलौली सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के पडरी गांव निवासी हनुमान का बेटा अष्टभुजा (21) मां चंद्रावती देवी (48) और चाचा गम्मेलाल (42) के साथ बाइक से शुक्रवार को मौनी आमावस्या पर बिड़हर घाट पर स्नान करने जा रहा था। वह लोग अभी धनघटा-उमरिया मार्ग पर नावन कला गांव के करीब पहुंचे ही थे सामने नील गाय आ गई। नील गाय से बाइक टकरा गई। 
विज्ञापन

इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद  उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से घायल चंद्रावती को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में घायल महिला को लखनऊ रेफर कर दिया, जहां ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनो का रो-रो कर बुुरा हाल था। थानाध्यक्ष ईश्वर चंद प्रधान ने बताया कि घटना की सूचना 
नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed