फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   woman burnt, youth died

विवाहिता झुुलसी, युवक की मौत

Fri, 19 May 2017 11:28 PM IST
basti
basti Updated Fri, 19 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया। गृह कलह से तंग महूघाट गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर अवस्था में परिवार के लोग सीएचसी ले गए लेकिन डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, बृहस्पतिवार को झुलसे युवक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। 
विज्ञापन

महूघाट निवासी पारस नाथ की पत्नी निर्मला ने गृह कलह से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों के मुताबिक सायं करीब साढ़े चार बजे निर्मला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़े लेकिन धुआं भरने से असहाय हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया, तब जाकर निर्मला को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में हर्रैया क्षेत्र के भदासी गांव का युवक बृहस्पतिवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान अमित पुत्र राम चन्दर कन्नौजिया की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



झुलसी किशोरी की मेडिकल कॉलेज में मौत         
बस्ती/वाल्टरगंज।
मोबाइल पर बात करने को लेकर घर वालों की फटकार के बाद रहस्यमय ढंग से झुलसी किशोरी ने बृहस्पतिवार रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
खरहरा शुक्ल गांव की 17 वर्षीय किशोरी के पिता और चाचा वाल्टरगंज पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस का कहना है कि गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिवार के लोग आ जाएं, इसके बाद मुकदमा दर्ज करने या न करके का फैसला होगा। बृहस्पतिवार को वाल्टरगंज के खरहरा शुक्ल में 17 वर्षीया किशोरी के झुलसे की सूचना पाते ही पुलिस हरकत में आ गई। किशोरी के बयान के आधार पर पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया। उधर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कलम बंद बयान किया गया। बाद में उसे हालत नाजुक देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। शाम को सीओ सिटी पवन गौतम भी उसके घर पहुंचे और आसपास लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह लड़की फोन पर बात करती थी। जानकारी होने पर उसे घर में डांट पड़ी। थाने में बैठाए गए चाचा का कहना है कि आहत होकर उसने खुद ही मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगाई। उसकी शरीर आग से झुलसने लगा तो चिल्लाने लगी। इस पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे लेकर सल्टौआ सीएचसी गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed