{"_id":"5744a1af4f1c1ba63f690d84","slug":"villegers-protested-at-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एसडीएम के यहां किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने एसडीएम के यहां किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर बहादुरपुर ब्लाक के चरकैला गांव के लोगों ने कोटेदार के विरुद्ध किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती(ब्यूरो)। कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता से नाराज कुदरहा विकास खंड के चरकैला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम सदर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में चरकैला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी सस्ते गल्ले का दुकानदार रवींद्र कुमार राशन वितरण में मनमानी करता है। दो रुपये किलो गेहूं की बजाए छह रुपये और तीन रुपये किलो चावल की बजाए सात रुपये किलो चावल कार्डधारकों को देता है। कभी कभी दो-दो महीने तक राशन का ही वितरण नहीं करता है।
इतना ही नहीं, सरकारी राशन को बेच भी लेता है। कार्डधारकों की ओर से शिकायत करने पर वह कई तरीके के बहाने करता है। कभी कहता है कि राशन नहीं आया है तो अधिक मूल्य लेने की शिकायत पर कहता है कि ऊपर देना पड़ता है। पूरा गांव कोटेदार से परेशान हैं। इसरार अहमद, बिंदू सिंह, जमालुद्दीन, भानुप्रताप यादव, मोहम्मद अतहर, शमसीर हसन, गयासुद्दीन, अलाउद्दीन, रामचरन, नबी हसन, त्रिवेनी, झिनकान, जमील, फिरोज, इस्लाम, मनीराम, सरवर, हियात अली, सुभाष, मोशीर खान, अहमुदिन्न्शा, बनवारी, हियात अली, सुकुरुन्निशा आदि रहे।