{"_id":"5cfbfe95bdec22077103716e","slug":"vegetable-seller-hangs-from-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता फंदे से लटकता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सब्जी विक्रेता फंदे से लटकता मिला
Sat, 08 Jun 2019 11:59 PM IST
राकेश पांडेय
बस्ती
बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
सोनहा (बस्ती)। कोठिला गांव में शुक्रवार रात सब्जी विक्रेता सोलर लाइट के खंभे से साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोठिला गांव के 42 वर्षीय पप्पू सोनकर सोनहा बाजार में ठेले पर सब्जी बेचते थे। शुक्रवार रात सब्जी बेचने के बाद वह घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद वह घर से निकला। रात करीब 11 बजे सोलर लाइट के खंभे पर साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। पिता को फंदे से लटका देख 16 वर्षीय बेटे वीरेंद्र ने यूपी-100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने शव को नीचे उतारा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है।