फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncontrolled trailer reflex near foothills over bridge

अनियंत्रित ट्रेलर फुटहिया ओवर ब्रिज के पास पलटा

Thu, 13 Jun 2019 12:00 AM IST
बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 13 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled trailer reflex near foothills over bridge
अनियंत्रित ट्रेलर फुटहिया ओवर ब्रिज के पास पलटा - फोटो : अमर उजाला
नगर बाजार(बस्ती)। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फुटहिया ओवर ब्रिज के पास बिहार से मक्का दाना लादकर हरियाणा जा रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर सडक पर पलट गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवाया। दुर्घटना में कोई हताहत नही हुआ है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश के जिला सोनीपत के ग्राम सुरखड थाना गोवाना निवासी विजेन्द्र सिंह ट्रेलर पर बिहार से मक्का दाना लादकर हरियाणा जा रहे थे। अभी गाड़ी नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फुटहिया ओवर ब्रिज के पास पहुंची ही थी कि वह अनियंत्रित होकर सडक के बगल पलट गयी। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार पहुंच गये और तत्काल क्रेन की मदद से ट्रेलर मे लदा मक्का के बोरों को खाली कराकर ट्रक को सीधा करवाया। ट्रेलर सड़क पर पलटने से आवागमन भी प्रभ्ाावित हुआ। राहगीरों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेलर हटाने केे बाद आवागमन सामान्य हुआ। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। सड़क से ट्रेलर को हटवा कर रास्ता साफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed