{"_id":"5897680b4f1c1b8f73e8068b","slug":"uncontrolled-settlement-clashed-with-car-two-bikes-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में अनियंत्रित कार दो बाइकों से भिड़ी, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस्ती में अनियंत्रित कार दो बाइकों से भिड़ी, तीन की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
राष्टीय राज मार्ग के थाना परसरामपुर के घाघौवा पुलिस चौकी के सामने बस्ती से लखनऊ जा रही कार अनियत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के घघौआ चौकी के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी पटरी पर दो मोटर साइकिलों से भिड़ गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई । जबकि एक बच्ची घायल है। हादसे के बाद कार पलट गई, मगर कार सवारों को मामूली चोट आई है। कार से तीन कैरेट अंग्रेजी शराब व कुछ खाली बोतलें भी बरामद की गईं। नशे में धुत दोनों युवक हिरासत में ले लिए गए हैं।
सेल्यूलर कंपनी में कार्यरत दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर का रहने वाला आदित्य शेरावत गोरखपुर से लौट रहा था। उसके साथ गोरखपुर के महेवा फलमंडी निवासी हरिनंदन शुक्ल भी था। किसी ढाबे पर दोनों ने शराब पी थी। जिसके बाद वे फिर दिल्ली जाने के लिए निकले। दोपहर करीब ढाई बजे बजे घघौआ चौकी के पास ओवरब्रिज पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर लहराने लगी। कुछ ही पल बाद कार डिवाइडर से टकराकर उछली और दूसरी पटरी पर दो बाइकों को टक्कर मारते हुए पलट गई। चपेट में आए छावनी क्षेत्र के अतरौरा झाम निवासी अमर सिंह (35) और छतौना निवासी अशोक निषाद (38) की मौके पर ही मौत हो गई। अमर सिंह के साथ बाइक पर उनका बेटा आकाश व बेटी पलक थे। आकाश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि पलक अस्पताल में भर्ती है।