फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two truck accident, 2 injured

ट्रकों की भिड़ंत में दो घायल

Sat, 14 Apr 2018 11:41 PM IST
basti
basti Updated Sat, 14 Apr 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
two truck accident, 2 injured
ट्रक से भिड़ा ट्रक। - फोटो : amar ujala
वाल्टरगंज/भानपुर। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मांर्ग पर स्थित देईपार पड़ाव के निकट दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक के दो सवार घायल हो गए। रात एक बजे के बाद हुई इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस को सुबह हुई। घायलों को आसपास के लोगों ने एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। 

थाना क्षेत्र के देईपार पड़ाव के निकट मध्य प्रदेश के रीवा से कुछ सामान लाद कर एक ट्रक नेपाल जा रहा था। यह ट्रक उक्त स्थान पर पहुंचा, जहां सड़क के किनारे ही बालू लदा ट्रक खड़ा था। अंधेरे में ट्रक एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दुर्घटना में ट्रक चालक प्रतापगढ़ निवासी 48 वर्षीय दयाशंकर और खलासी 20 वर्षीय वीरेंद्र पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर, भानपुर कार्यालय के अनुसार बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के रामनगर पड़ाव पर बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल हो गया। लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसा शनिवार की सुबह 10 बजे हुआ। असनहरा थाना क्षेत्र के सोनहा निवासी 50 वर्षीय रामफेर गौड़ अपनी ससुराल जा रहे थे। रामनगर जाने के लिए मुड़े ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार पहुंचे बाइक चालक की चपेट में आ गए। साइकिल सहित सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका दायां हाथ टूट गया। बाइक सवार भाग निकला, जबकि आसपास के लोग आनन-फानन उन्हें सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हाल में उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed