फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two truck accident

ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर, एक गंभीर

Fri, 23 Feb 2018 11:33 PM IST
basti
basti Updated Fri, 23 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
two truck accident
खाली ट्रक के परखचे उड़े। - फोटो : amar ujala
साउंघाट। 
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के मकना पुर्सिया गांव के सामने शुक्रवार भोर दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। एक ट्रक चालक का दायां पैर स्टीयरिंग में फंसकर टूट गया। जबकि दूसरे को हल्की चोटें आईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया। 

शुक्रवार भोर में अचानक कोहरा शुरू हो गया। सुबह सात बजे के आसपास तेलियाडिह निवासी ट्रक चालक राजेंद्र प्रसाद चौधरी (40) रुधौली से गन्ना गिराकर वापस बस्ती आ रहे थे। मकना पुर्सिया गांव के ताल के पास पहुंचे ही थे कि बस्ती से सीमेंट लेकर खरकट्टी सिद्धार्थनगर जा रहे दूसरे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। चालक वाल्टरंगज क्षेत्र के पुर्सिंया निवासी सिराज अली (28) को भी हल्की चोट लगी। ट्रकों की भिड़ंत से हुई जोरदार आवाज पर गांव के लोग दौड़ पड़े। स्टीयरिंग में फंसे चालक राजेंद्र को बाहर निकाला। किसी की सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस दोनों ट्रकों को क्रेन से खींच कर थाने ले आई। सड़क पर बिखरे मलबे को हटाया गया। हालांकि, सुबह का समय होने से जाम की समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed