फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two persons dead in train accident

ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत

Sun, 27 Dec 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बनकटा रेलवे क्रॉसिंग के निकट शनिवार की
विज्ञापन
सुबह शौच के लिए निकले तीन किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। धुंध और कोहरे के चलते ट्रेन दिखाई न देने से हादसा होने की बात बताई जा रही है।

शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के बनकटा गांव के तीन किशोर 15 वर्षीय अनूप पुत्र केशव, 16 वर्षीय शिवचरन पुत्र सुक्खू और 16 वर्षीय मनोज पुत्र रामफेर हमेशा की तरह साथ में शौच के लिए गांव के बगल स्थित रेलवे ट्रैक की ओर गए थे।

शौच के बाद तीनों सवा सात बजे के करीब वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच गोंडा गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन आ गई। धुंध और कोहरे के चलते ट्रेन दिखाई नहीं पड़ी, जिससे अनूप और शिवचरन ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे किशोर मनोज ने छलांग लगा दी। उसे गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की खबर जैसे ही बनकटा गांव में पहुंची, लोग ट्रैक की ओर दौड़ पड़े। अनूप और शिवचरन के शव देख घर के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल मनोज को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया।

जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। जबकि दिवंगत दोनों शवों का पंचनामा कराकर उनके परिवार वालों को पुलिस ने सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed