फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two ladies killed in accidents

दुर्घटनाअों में दो महिलाओं की मौत

Tue, 21 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
two ladies killed in accidents
accident - फोटो : amar ujala
बस्ती। अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पचपन वर्षीय शख्स गंभीर रूप से घ्‍ाायल हो गए। हाईवे पर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार को बेकाबू लग्जरी वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में पिता-पुत्री भी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों  को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र  के ग्राम कोठवा भरतपुर निवासी शिव प्रसाद साइकिल से अपनी पत्नी  नीलम व दो वर्षीय बेटी परी को लेकर गनेशपुर रिश्तेदारी में गये थे। लौटते समय फुटहिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर पीछे से  आ रही तेज रफ्तार लग्जरी ग़ाड़ी की ठोकर लग गई। जिससे घटना  स्थल पर ही उसकी पत्नी नीलम की मौत हो गई। वाहन चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे रुधौली थाने के सामने ट्रक की चपेट में आने से बाइक  सवार बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद एसआई मोतीलाल ने घायलों को सीएचसी रुधौली पहुंचाया जहां से घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाद में पता चला कि जिला अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हटवा निवासी पेशकार (55) उनकी पत्नी भानमती (52) मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस्ती की ओर जा रहे थे। अभी वे रुधौली थाने के सामने पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से साइड लेने के चक्कर में दाहिने तरफ पहुंच गए। तभी ट्रक की चपेट में आ गए। घटना में भानमती का पेट फट गया था और पेशकार का पैर फ्रैक्चर हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed