फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two dead in an accident

हादसे मंे बाइक सवार दो की मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
two dead in an accident
एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala
बस्ती। हाइवे पर छावनी थाना क्षेत्र के पचवस गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार  दो लोगों की मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ा तो दूसरे ने जिला अस्पताल फैजाबाद में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय हनुमान सिंह पुत्र बुधई सिंह और 30 वर्षीय रामकेवल उर्फ कुली पुत्र मिठाईलाल किसी काम से बुधवार को फैजाबाद गए थे। रात में वे दोनों बाइक से लौट रहे थे। रात नौ बजे के करीब उनकी बाइक जैसे ही छावनी थाना क्षेत्र के पचवस गांव के पास पहुंची, उसे एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी मशीन से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि जब तक लोग मौके पर पहुंचते हनुमान सिंह ने दम तोड़ दिया। दूसरा युवक कुली गंभीर रूप से घायल था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल फैजाबाद भिजवाया। जहां पहुंचने के बाद डाक्टर ने युवक को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed