Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   He committed the rape of a young girl after watching an obscene film on his mobile phone.

Firozabad News: मोबाइल में अश्लील फिल्म देखकर दिया था बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

Mon, 16 Nov 2026 10:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 16 Nov 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
He committed the rape of a young girl after watching an obscene film on his mobile phone.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- नारखी की तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में बाल अपचारी गिरफ्तार, कोर्ट ने बाल सुधार गृह आगरा भेजे
विज्ञापन

- एक की उम्र 11 वर्ष और दूसरे की 12 वर्ष है
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात में पुलिस ने सोमवार को दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया है। वहां से इन्हें आगरा स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।
जिनमें एक 11 साल का पांचवीं कक्षा का छात्र है और दूसरा 12 साल का सातवीं कक्षा का छात्र है। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने के बाद इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे तीन साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले दोनों किशोर वहां पहुंचे और बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के सामने बने भूसे के कमरे में ले गए। आरोप है कि वहां उन्होंने बच्ची का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद सहमी और रोती हुई बच्ची जब घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई थी। रविवार को पीड़िता के पिता ने थाना नारखी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय की टीम ने लगातार दबिश देकर दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें कोर्ट आदेश पर बाल सुधार गृह, आगरा में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed