{"_id":"592477dd4f1c1bb83e535edf","slug":"two-dead-in-accident-on-four-lane","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर हादसा, दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरलेन पर हादसा, दो की मौत
बस्ती ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन पर झलियहवां गांव के पास मंगलवार भोर में परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार भाई बहन को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य कार सवार ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। बाइक सवार भाई बहन समेत तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा इतना भीषण था कि जिस पेड़ से अनियंत्रित कार टकराई वह भी टूट गया। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल भाई-बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को सूचना दी है।
बिहार के सीवान जिले के रहने वाले गोपी तिवारी अपनी पत्नी अर्चना तिवारी और साले रंजन उर्फ दीपू के साथ सीवान से अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। कार रंजन द्विवेदी चला रहा था। मंगलवार सुबह करीब 5:30 जैसे ही ये लोग हाइवे के हरैया थाने के झलियहवा गांव के पास पहुंचे तभी इनकी कार आगे चल रही बाइक से टकरा गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार चालक 32 वर्षीय रंजन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार की बॉडी में फंसे रंजन का शव गैस कटर लगाकर दो घंटे बाद निकला जा सका ।
महराजगंज के चौकी प्रभारी और एसओ हर्रैया ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही गंभीर रूप से घायल गोपी तिवारी (26 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं गोपी तिवारी की पत्नी अर्चना (22 वर्ष) और बाइक सवार अमन चौधरी (22 वर्ष), सरोज (26 वर्ष) निवासी मरवटिया थाना कोतवाली बस्ती की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि सरोज को परीक्षा दिलाने के लिए अमन नंदनी महाविद्यालय नबावगंज गोंडा जा रहे थे। हर्रैया थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया की परिवार वालों को सूचना दी गई है। साथ ही दोनों शवों को थाने पर रखा गया है।परिजनों पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।