फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two dead and 7 injured

हादसों में दो की मौत, सात घायल 

Sat, 23 Apr 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
two dead and 7 injured
जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना का घायल। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

महसों बस्ती मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के सोनूपार पुलिस चौकी के निकट दिन में साढ़े 11 बजे के करीब हुए सड़क हादसे में दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इसी बीच आए ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया है।

शुक्रवार को दिन में लालगंज थाना क्षेत्र के महंसो निवासी 30 वर्षीय राजू निषाद पुत्र मंगल प्रसाद बाइक से बस्ती की ओर से घर आ रहे थे। वहीं कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव निवासी 40 वर्षीय कन्हैयालाल और 45 वर्षीय दुर्गा प्रसाद चौबे पुत्र हरिवंश चौबे बाइक से बस्ती की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशाओं से आ रहीं दोनों बाइक सोनूपार पुलिस चौकी से आगे बढ़ते ही आमने सामने से टकरा गईं। दोनों बाइक सवार सड़क पर छिटक कर गिर पड़े। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पहुंच गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार राजू निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार कन्हैयालाल और दुर्गा प्रसाद चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां कन्हैयालाल की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं दुर्गा प्रसाद चौबे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव का कहना है कि दिवंगत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, हाइवे पर हर्रैया थाना क्षेत्र के मछुइया ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे जा रहे बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय वीरेंद्र चौधरी पुत्र रामनेवास और 45 वर्षीय निधिलाल पुत्र हरीराम के साथ बाइक से शुक्रवार की देर शाम को गांव से हर्रैया की ओर किसी निमंत्रण में निकले थे।  रात आठ बजे के करीब जैसे ही उनकी बाइक महराजगंज कस्बे के मछुइया ओवर ब्रिज  पर पहुंची बस्ती की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने  बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठे निधिलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वीरेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने छावनी टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया।

दो बाइक  की टक्कर में चार लोग घायल
महराजगंज। हर्रैया थाने के भदावल के निकट हाइवे पर हुई दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया है। इनमें दो की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

त्रिलोकपुर गांव के नितिन (18) अपने गांव के राम तौल (17) के साथ शुक्रवार की सुबह 7.15 भदावल पेट्रोल  पम्प से बाइक में पेट्रोल भराकर घर वापस जा रहा था। जैसे ही ये भदावल एसबीआई बैंक के निकट पहुंची तभी गलत लेन से आ रहे बाइक से नितिन की बाइक की टक्कर हो गई और घटना में दोनो बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो  गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस  घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया ले गई, जहां नितिन और राम तौल निवासी त्रिलोकपुर का इलाज सीएचसी हर्रैया में चल रहा है और दूसरे बाइक पर सवार कामेंद्र कुमार (25), राम अशीष (30) निवासी गोपलापुर थाना हर्रैया की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed