हाइवे पर हादसे में चालक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की रात 11 बजे हाइवे पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक नंबर एचआर 55 एच 9657 का अगला पहिया अचानक पंक्चर हो गया। ट्रक पर एक चालक और उसका एक सहयोगी मौजूद थे। सह चालक ट्रक के नीचे उतरा और पंक्चर्ड टायर को निकाला और उसके स्थान पर स्टेपनी को लगा दिया। इसके बाद सह चालक पंक्चर्ड टायर को पीछे लगा रहा था।
इसी बीच लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे दूसरे ट्रक नंबर यूपी32 डीएन 5055 ने अनियंत्रित होकर उसे उड़ा दिया। इस हादसे में मौके पर ही सह चालक 32 वर्षीय बाबूदीन पुत्र मोहम्मद हुसेन निवासी पोखडेरा थाना पानापुर जिला छपरा बिहार की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़ भाग निकला।
इस मामले में मुख्य चालक विजय कुमार चौबे पुत्र अवध विहारी चौबे निवासी गोहपुर बजरहिया थाना गौतम बुद्ध नगर तलवार जिला सिवान बिहार ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक नंबर यूपी-32 डीएन 5055 के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक के ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
सरकारी बस की टक्कर से दो घायल
बस्ती। कांटे बस्ती मार्ग पर रविवार की सुबह प्लास्टिक कांपलेक्स से पहले शुगर मिल की तरफ जाने वाले तिराहे पर एक अनियंत्रित बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के झरकटिया गांव निवासी 18 वर्षीय रविंद्र और 35 वर्षीय राधेश्याम घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।