फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   truck crushed bike rider, dead

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Thu, 03 Nov 2016 11:27 PM IST
बस्ती/ब्यूरो
बस्ती/ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
truck crushed bike rider, dead
मुनिदेव यादव (फाइल फाेटाे) - फोटो : अमर उजाला
वाल्टरगंज/मानिक चंद। बस्ती-बांसी मार्ग स्थित भादी चौराहे पर बुधवार की रात तेज गति ट्रक ने बाइक सवार ग्वाले को रौंद दिया। युवक करीब 10 मीटर तक ट्रक में फंसकर घिसटता रहा। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सरैया निवासी मुनिदेव यादव उर्फ मुन्ना यादव दूध बेचते थे। बुधवार की रात बस्ती शहर से दूध बांटकर वापस घर आ रहे थे। अभी घर से करीब एक किमी पहले ही भादी खुर्द पड़ाव पर तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

चौराहे पर मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रक में बाइक फंस गई जिससे करीब 10 मीटर दूर तक घिसटते रहे। कुछ लोगों ने परिवार को सूचना दी। आनन-फानन में लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई व ग्राम प्रधान गोपीचंद यादव ने वाल्टरगंज थाने में तहरीर देकर अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed