फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tresspass in four shops

गुनाजोत की चार दुकानों में चोरी

Wed, 08 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
tresspass in four shops
मोबाइल की दुकान से चोरी
नगर बाजार(बस्ती)। मंगलवार की देर रात चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के गुनाजोत चौराहे पर चार दुकानों को निशाना बनाया। उनके शटर तोड़ नकदी, मोबाइल, इन्वर्टर की बैट्री, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल रीचार्ज कूपन आदि चुरा लिया।  नगर थाना क्षेत्र के गुनाजोत चौराहे पर स्थित मोनू के मोबाइल की दुकान से चोरों ने आठ मोबाइल सेट और इनवर्टर की बैट्री, कैमरा, मेमोरी कार्ड सिम सहित सोलह सौ रुपये चुरा लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने मंजीत यादव की मोबाइल की दुकान से 10 हजार रुपये के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल रिचार्ज कूपन, मेमोरी कार्ड, कैमरा, मोबाइल सेट और नौ सौ रुपये नकदी, भगीरथी गुप्ता की किराने की दुकान से पांच हजार रुपये नकद व राम बुझारत के किराने की दुकान से छह हजार रुपये चोरों उड़ा ले गए। सुबह जब लोग अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकानों के शटर के ताले टूटे थे। 
विज्ञापन


अंदर देखा तो पता चला उनकी दुकान में चोरी हो गई है। इन सभी मामलों में पुलिस को तहरीर देकर घटना की सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि घटना की  सूचना मिली है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed