फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Three children die from drowning in the pond

तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 10 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three children die from drowning in the pond
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर के बच्चो की तालाब मे डूबने से मौत होने पर मौके पर पहुचे पुलिस।
गोंडा जिले के सीमा पर स्थित परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर चौरी गांव के समीप सोमवार को तालाब में नहाने और कमल का फूल तोड़ने उतरे चार बच्चे डूबने लगे। इनमें तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक को उधर से गुजर रहे मुन्ना मिश्र ने जान पर खेलकर सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने तीनों बच्चों का शव कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोगों को सौंप दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त  है। 
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि तालाब में खिले कमल के फूल व उसके बीज तोड़ने के चक्कर में यह हादसा हुआ। घटनाक्रम के अनुसार शारिफ (12) पुत्र शह्जाद, आदिल  (10 ) पुत्र  अब्दुल  मोबीन, इम्तियाज  (13 ) पुत्र नियाद अहमद और आनस  (10) पुत्र जलालुद्दीन सोमवार को करीब साढ़े 10 बजे घर से निकले। तालाब के पास पहुंचे तो सभी नहाने पानी में उतर गए। पानी मे खिले कमल का फूल तोड़ने के चक्कर में वे पोखरे के अंदर तक चले गए। इस दौरान चारों बच्चे डूबने लगे। बच्चों को डूूबता देखकर रास्ते से  गुजर रहे मुन्ना मिश्रा निवासी पहलीग्राम थाना नवाबगंज जिला गोंडा तालाब में कूद पड़े। तीन बच्चे डूबे चुके थे लेकिन उन्होंने आनस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शोर पर गांव वाले भी जुट गए। मरने वाले बच्चों में शारिफ, आदिल और इम्तियाज शामिल हैं।  घटनास्थल पर पहुंचे सीओ हरैया व एसओ ने बताया कि शवों का  पंचनामा कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed