{"_id":"57507edb4f1c1b6a7910989e","slug":"three-arrested-in-ladies-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या में तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जमीन के लिए हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के गंगापुर में गर्भवती की संदिग्ध मौत होने के मामले में पुलिस ने पिता काली चरन की तहरीर पर चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पति,सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ कलवारी पवन गौतम ने बताया कि मृतका का शव ससुराल वालों ने बिना पुलिस को सूचित किए जला दिया। जिसके नाते साक्ष्य मिटाने के प्रयास की धारा भी लगाई गई है।
गंगापुर की आरती पत्नी लालचंद की मंगलवार रात रहस्यमय हालत में झुलसने से मौत हो गई। सुबह उसके मायके लालगंज थानाक्षेत्र के बन्नी गांव में हुई तो वहां से पिता व अन्य लोग पहुंच गए। मगर तब तक ससुरालियों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ ने बताया कि पति के अलावा ससुर जोखू व सास ज्ञानमति को गिरफ्तार किया है।