{"_id":"57b751184f1c1b363c6eb9e8","slug":"thieves-steal-two-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों में की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो घरों में की चोरी
अमर उजाला बस्ती
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
चोर बटोर ले गए एक लाख का माल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन और आवास विकास कालोनी में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बांसी रोड पर बड़ेवन चौराहे के निकट रहने वाले अजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि इस समय मकान में उनके भाई का परिवार रहता है। 15 अगस्त को बच्चों का अवकाश होने के कारण उनके भाई का परिवार गांव चला गया था। बृहस्पतिवार को जब सभी लोग लौटे तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा और अटैची और आलमारी का लाक टूटा पड़ा है। घर में रखा जेवर व 45 हजार रुपये नगदी गायब है। वहीं दूसरी घटना आवास विकास कालोनी की है। मकान नंबर 250 में किराये पर रहने वाले संजीव कुमार श्रीवास्तव का परिवार 17 अगस्त को गांव गया था। बृहस्पतिवार को लौटा तो देखा कि घर में रखा 12 हजार नकदी और जेवर चोरी हो गया।
चौकी प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने कहा कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। बड़ेवन के मामले में तहरीर मिली है, जबकि आवास विकास के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।