{"_id":"5a55099f4f1c1b35338b7730","slug":"theft-in-mobile-shop1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शृंगीनारी कस्बे की दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शृंगीनारी कस्बे की दो दुकानों में चोरी
basti
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर।
कड़ाके की ठंड का फायदा उठाते हुए चोरों ने सोमवार की रात शृंगीनारी कस्बे की दो दुकानों में चोरी की। मोबाइल शाप और मेडिकल स्टोर से चोर सात हजार नकदी समेत लाखों की कीमत के मोबाइल फोन और दवाएं उठा ले गए। दोनों दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है।
कस्बे में परशुरामपुर क्षेत्र के ही नागपुर कुंवर निवासी लालजी वर्मा ने मोबाइल की दुकान खोल रखी है। उसी बिल्डिंग की कॉमन गैलरी के सामने वहीं के परसहवा निवासी रामबहाल की दवा की दुकान है। उसी कॉमन गैलरी के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और दोनों दुकानों का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिए। मोबाइल शॉप में हुई चोरी के मामले में दुकानदार लालजी वर्मा ने जो तहरीर दी है, उसमें 14 नए मोबाइल, 15 बैटरी व अन्य मोबाइल एसेसरीज के साथ दो हजार नकदी चोरी होने की बात कही गई है। जबकि रामबहाल ने मेडिकल स्टोर की दुकान से पांच हजार नकदी चोरी की तहरीर दी है। एसओ रविराय का कहना है कि दोनों मामले में कार्रवाई की जा रही है।
पड़री में लगाई नकब
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के पड़री गांव के एक घर में सोमवार रात चोरों ने कंचन पुत्र सोमई के घर के पीछे की दीवार में नकब लगा दी। अंदर कमरे में रखी चांदी की पायल, बिछुआ आदि जेवरात सहित करीब 10 हजार रुपये की कीमत का समान उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी लेकिन मुकदमा पंजीकृत करने से पुलिस कतरा रही है।