फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The young man's body was found in the sugarcane

गन्ने के खेत में मिली युवक की लाश

Wed, 01 Feb 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 01 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के भरू गांव निवासी 20 वर्षीय युवक की गन्ने के खेत में लाश मिली है। राहगीर की सूचना पर ग्राम प्रधान राम केवल निषाद ने पुलिस को खबर किया। पिता के अनुसार मंगलवार को दिन में दो बजे वह ओझागंज में किसी के यहां तेरही में शामिल होने गया था। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


निषाद बाहुल्य गांव भरू निवासी रामसुंदर ने बताया कि उनके तीन बेटों में सबसे छोटे सुग्रीम भाईयों से अलग मंदबुद्घि जैसा था। पढ़ाई-लिखाई से बेपरवाह सुग्रीम मर्जी का मालिक था। अक्सर आसपास के महुलानी,ओझागंज आदि गांव में टहलता-घूमता रहता था। लोग कुछ रुपये व खाने-पीने का सामान दे देते थे। तो वह बेझिझक ले लेता था। भाई राधेश्याम व घनश्याम ने बताया कि मंगलवार को घर से तेरही में जाने के लिए घर से निकला। बाकी परिवार के लोग भी किसी रिस्तेदारी में चले गए। 
विज्ञापन


मंगलवार को कोटिया रकवा गांव के पास भरू मार्ग पर गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली। केवल पैंट्स पहने हुए था। शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं मिला। गले में हल्का काला निशान पाया गया है लेकिन पुलिस उसे मौत का कारण नहीं मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed