फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The young man died from fan Ltkr

पंखे से लटकर युवक ने जान दी

Sun, 03 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 03 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
The young man died from fan Ltkr
बभनान नगर पंचायत के वार्ड नम्बर आठ मृतक श्यामू के घर लगी भीड़ ।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 बागेश्वर नगर के किराना व्यवसाई के 35 वर्षीय बेटे ने रविवार को पंखे के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। लोग इस घटना की वजह अलग-अलग वजह बता रहे हैं। कुछ लोग इसे आशनाई का मामला बता रहे तो कई पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह बता रहे हैं। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


गौर थाना के बभनान नगर पंचायत के बागेश्वर नगर निवासी सुरेश जायसवाल के बेटा श्याम जायसवाल  ने रविवार को करीब चार बजे पंखे की कुंडी में रस्सी से गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तीन भाइयों में सबसे छोटा श्यामू अपनी पुस्तैनी किराने की दुकान पर पिता का हाथ बंटाता था। चार वर्ष पहले पिता की मौत हो चुकी है। मृतक की शादी दो वर्ष पहले देवरिया जिले में हुई थी। पत्नी प्रियंका का भी रो-रो कर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज बभनान अनिल सिंह के अनुसार वार्ड नंबर 8 बागेश्वर नगर के किराना व्यवसाई के बेटे का शव पंखे के हुक में लटकता मिला है। लाश पोस्टमार्टम को भेजी गई है। युवक की मौते के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने  आ पाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed