फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The two sides clashed at Eidgah prayer

ईदगाह में नमाज को लेकर दो पक्ष भिड़े

Thu, 07 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 07 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The two sides clashed at Eidgah prayer
नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर मे नमाज के दौरान विवाद के बाद बैठे नमाजी।
नगर बाजार थाना क्षेत्र के रानीपुर गॉंव में नमाज पढ़ने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। एक पक्ष लाठी डंडे से लैस होकर पहुंचा और नमाज पढ़ा रहे मौलाना व अन्य लोगों को जमकर मारापीटा। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। जहां सशर्त मान-मनौव्वल हुआ। 
विज्ञापन


गांव में स्थित जामिया मिफताहुल उलूम मदरसा चलता है। जिसमें गोंडा के रहने वाले मौलाना मोहम्मद इस्माइल पढ़ाते हैं। बताया जाता है कि पिछले जुमा की नमाज के दौरान मौलाना ने एलान किया था कि जिसने मदरसे में वायदे के मुताबिक चंदा/जकात अदा नहीं किया है वह लोग मदरसे में ईद की नमाज नहीं पढ़ने पाएंगे। बृहस्पतिवार को जब ईद की नमाज हुई तो गांव के एक पक्ष के लोग ईदगाह में नहीं गए। मदरसे के प्रबंधक सैय्यद हसन का कहना है कि जैसे ही नमाज खत्म हुई, कि फोन पर कुछ लोगों ने धमकी दी कि अभी आकर वे सबको सबक सिखएंगे। कुछ देर बाद ही सात-आठ लोग पहुंचे और जो भी मिला उसे मारने-पीटने लगे। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव किया। 
विज्ञापन


खबर मिलते ही सीओ कलवारी पवन कुमार गौतम व थाने की फोर्स पहुंच गई। दोनों पक्ष थाने बुलाए गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गांव के बड़े-बुजुर्गों की दखल से फौरी तौर पर उन्हें शांत कराया। बाकी फैसले के लिए शुक्रवार दिन में 11 बजे का समय मुकर्रर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed