फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the tight lady from house brawl swepy away

गृह कलह से तंग महिला ने खुदकुशी की

Wed, 18 Apr 2018 11:59 PM IST
basti
basti Updated Wed, 18 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
the tight lady from house brawl swepy away
CRIME - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
नगर बाजार। कस्बे में बुधवार को गृह कलह से तंग 35 वर्षीय विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। घटना के समय घर में बच्चे भी नहीं थे। जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ कलवारी और थानाध्यक्ष नगर ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की।

नगर बाजार कस्बे की मीरा देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार दिन में घर से कुछ ही दूरी पर कथा सुनने गईं थीं। वहां से लौटकर उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद बेटा विशाल और राहुल घर पहुंचे तो का शटर दरवाजा अंदर से बंद था। दोनों बच्चे मां को आवाज लगाते रहे लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। थक-हार कर पिता को फोन कर जानकारी दी कि मां अंदर से दरवाजा नहीं खोल रही है। बाद में बेटों ने किसी तरह शटर का दरवाजा खोला तब तक पिता वीरेंद्र भी आ गए। लोगों ने घर में भी आवाज लगाई पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। छत का दरवाजा ऊपर से बंद था। बाद में आसपास के लोगों ने धुआं देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। बड़ा बेटा किसी तरह टीन के सहारे चढ़कर छत पर गया तो मां को बुरी तरह झुलसी देखकर रोने लगा। इसकी सूचना किसी ने थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र कुमार मिश्रा को दी। थोड़ी ही देर में सीओ कलवारी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मां की मौत पर बच्चे चीखते रहे। मोहल्ले के लोग भी हतप्रभ दिखे। आएदिन होता था पति-पत्नी में विवादनगर बाजार। वीरेंद्र कुमार की पत्नी मीरा देवी की खुदकुशी पर हर कोई स्तब्ध है। लोगों में इस बात की चर्चा रही कि पति वीरेंद्र कुमार उर्फ बुद्धू शराब पीने का आदी है। इससे आएदिन वह पत्नी की पिटाई कि या करता था। कुछ दिन पहले ही पत्नी की पिटाई करने के आरोप में नगर पुलिस ने वीरेंद्र का शांतिभंग में चालान किया था। तब उसकी पत्नी मीरा ही उसे छुड़ाकर लाई थी। फिर भी मीरा के साथ बर्ताव में कोई सुधार नहीं हुआ। छोटी-छोटी बात पर ही मारना-पीटना शुरू कर देता था। रोज-रोज के लड़ाई-झगडे से तंग आकर आखिर उसने खुदकुशी कर कलह से मुक्ति पाने का रास्ता चुना। बड़ा बेटा विशाल (15) और छोटा राहुल (11) है। परिवार आढ़त का काम करता है। गांव-गांव जाकर गेहूं, धान की खरीददारी मुख्य पेशा है। थानाध्यक्ष नगर देवेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मीरा के मायके को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल, मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed