{"_id":"585820554f1c1b1b64e394b3","slug":"the-divestiture-of-mining-on-the-coast-of-the-game-ghaghra","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा तट पर खनन के खेल का हुआ भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाघरा तट पर खनन के खेल का हुआ भंडाफोड़
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
illegal mining
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा तट पर विक्रमजोत-धुसवा बांध के दक्षिण-पश्चिम इलाके में हो रहेे बालू खनन के ऐसे ठिकाने का भंडाफोड़ किया है, जहां से पानी के भीतर पाइप लाइन के जरिए बालू निकाला जा रहा था। एसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार सोमवार देर शाम की गई पुलिस की गोपनीय छापेमारी में मौके से सौ-सौ मीटर की ऐसी छह पाइप लाइन मिली है। जिसके जरिए करीब सौ ट्रक बालू जमा करके ट्रकों के जरिए सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस की दबिश देख खनन कर रहे मजदूरों व उनके सहयोगियों में भगदड़ मच गई।
मौके से कई ट्रक, दो पोकलेन मशीन, छह बाइक के अलावा वहां से छह विद्युत मोटर बरामद किया गया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे खनन करने वालों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि वहां जब पुलिस टीम पहुंच गई तब मुकामी पुलिस को खबर की गई। वहां ऐसी व्यवस्था पाई गई, जिससे साफ लग रहा है कि काफी दिनों से यह कारोबार चल रहा है। एसपी के अनुसार जानकारी प्रशासन एसडीएम हर्रैया को दे दी गई है। ताकि नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा सके।