{"_id":"5707f9304f1c1bc471c810c8","slug":"the-assault-occurred-tilak-ceremony-orchestra","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक समारोह में आर्केस्टा को लेकर हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलक समारोह में आर्केस्टा को लेकर हुई मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित तिलक समारोह में आरकेस्टा के दौरान मारपीट में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस मामले में एक पक्ष के तीन लोगों के विरुद्घ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के भौखरी गांव में गुरुवार की रात लालजी वर्मा पुत्र स्वर्गीय रामजीत वर्मा की तिलक थी। तिलक समारोह में गीत संगीत के लिए आरकेस्टा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान रात नौ बजे जनरेटर बंद हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण हो हल्ला करने लगे।
जनरेटर बंद होने से आरकेस्टा कार्यक्रम बंद हो गया। इसी बात को लेकर गांव के कृष्ण प्रसाद सिंह व दिलीप सिंह के बीच मारपीट होने लगी।
इस दौरान लाठी डंडा और धारदार हथियार भी चले। मारपीट के दौरान गांव के विजय सिंह पुत्र चंदन सिंह और लालजी वर्मा पुत्र ऋषिराम वर्मा को गंभीर चोटें आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ पैकोलिया सलीमुजफ्फर खां ने सरकारी एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को सीएचसी हर्रैया भिजवाया।
विज्ञापन
सीएचसी के डाक्टर ने दोनो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
इस मामले में कृष्ण प्रसाद सिंह पुत्र रामलाल सिंह की तहरीर पर गांव के दिलीप सिंह, संदीप सिंह पुत्रगण रामनयन सिंह और विवेक सिंह पुत्र अशोक सिंह के विरुद्ध एक राय होकर हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।