फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The administrative team featured on RTO, 15 custody

प्रशासनिक टीम का आरटीओ पर छापा, 15 हिरासत में

Tue, 18 Apr 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 18 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
The administrative team featured on RTO, 15 custody
आरटीओ कार्यालय के बंगल के घर से एडीएम के नेतृत्व छापा मार लोगो को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस।
संभागीय परिवहन विभाग में जड़ जमा चुके भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को छापा मारा। एडीएम संतोष राय के नेतृत्व पहुंची प्रशासनिक टीम ने कार्यालय परिसर के बाहर दुकान सजा कर बैठे पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया। आधे घंटे तक चली कार्रवाई में टीम ने कार्यालय के भीतर भी जांच पड़ताल की।       
विज्ञापन


एसडीएम सदर, सीओ सदर एसएन सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय दलबल 11.30 बजे अचानक छबिलहा गांव में स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंच गए। अचानक पहुंची टीम को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस के जवानों ने मौके से पंद्रह लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अधिकारी कार्यालय में घुसे जहां तमाम काउंटरों पर निजी लोग काम करते हुए पाए गए।       
विज्ञापन


खबर है कि विभागीय साठगांठ से दलालों का रैकेट बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों से मोटी रकम ऐंठता है। कार्यालय में बाबू से लेकर अधिकारियों तक का सुविधा शुल्क तय है, जो सीधे लेने के बजाय दलालों के माध्यम से वसूला जाता है। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर टीम ने छापा मारी की। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य भ्रष्टाचार को रोकना है। यह अभियान लगातार चलेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed