{"_id":"58a342ba4f1c1ba340d84f12","slug":"teenager-jumped-in-front-of-the-train-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के सामने कूदी किशोरी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी के सामने कूदी किशोरी, मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
dead body
गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित गटरा पुल से सौ मीटर पश्चिम रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीया किशोरी का शव मिला। जिसकी मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पहचान उसी गांव के त्रिभुवन की पुत्री सुनीता के रूप में की गई।
आसपास के लोग बताते हैं कि दिन में 11 बजे के करीब वह गांव के सामने स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंची। कुछ लोगों ने उसे आसपास देखा लेकिन लड़की होने की वजह से किसी ने नहीं टोका। उधर उसने जैसे ही गोंडा के तरफ से आ रही मालगाड़ी देखी कि उसके सामने कूद गई। गौर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह व टिनिच पुलिस चौकी के एसआई जयराम सरोज घटना घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। जिसे अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। पिता का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। झाड़फूंक कराया जा रहा था। घर से बिना बताए गायब हो जाती थी और टोकने पर झगड़ती थी।