फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   so and chauki incharg called from court

थानेदार, चौकी इंचार्ज सहित कोर्ट में तलब

Thu, 28 Mar 2019 11:24 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
so and chauki incharg called from court
court order - फोटो : amar ujala
बस्ती। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष एवं महराजगंज चौकी के तत्कालीन इंचार्ज पर फर्नीचर एवं ईंट की कीमत हड़प करने का मामला सामने आया है। इसमें एसीजेएम प्रथम हरिश्चंद्र की अदालत ने एसओ सतानंद पांडेय व पूर्व चौकी इंचार्ज संतोष कुमार मिश्रा को तलब कर लिया है। 30 अप्रैल को दोनों अदालत में हाजिर होकर जवाब देंगे। 
विज्ञापन

महराजगंज के फर्नीचर व्यापारी गिरजा शंकर अग्रहरि ने दोनों पर रकम हड़पने का आरोप लगाया। प्रार्थनापत्र में कहा है कि एसओ सतानंद पांडेय ने 22 सितंबर 2018 को किराए की पिकअप में दो दीवान बेड उसकी दुकान से 26 हजार रुपये में खरीदकर अपने गोरखपुर स्थित आवास पर भेजा। मगर रकम नहीं दी। इसी दिन चौकी इंचार्ज संतोष कुमार मिश्र ने चौकी पर शौचालय बनवाने के लिए नौ हजार रुपये कीमत की ईंट व नौ हजार रुपये नकद लिया। यह बकाया मांगने 11 नवंबर को वह थाने पर गया तो दिन भर बैठाए रखने के बाद शाम को दोनों पुलिस अधिकारी नाराज होकर उसे गाली देने लगे।  आरोप है कि एक साजिश के तहत मटेहनियां गांव में हुए एक दूसरे के विवाद में 14 नवंबर 2018 को उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हुई। इससे दोनों अधिकारी उससे नाराज होकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। अदालत ने उक्त बातों के मद्देनजर एसओ और चौकी इंचार्ज (तत्कालीन) दोनों को तलब कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed