{"_id":"5c3393d9bdec2257216b9491","slug":"smuggler-caught-with-serpent","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ सरीसृप लिए हत्थे चढ़ा तस्कर, चार फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्लभ सरीसृप लिए हत्थे चढ़ा तस्कर, चार फरार
Mon, 07 Jan 2019 11:30 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
बरामद सांप।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमजोत (बस्ती)। राम जानकी मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध रामरेखा मंदिर के पास पुलिस ने एक दुर्लभ प्रजाति का सरीसृप लेकर जा रहे गिरोह को धर दबोचा। मगर चार चकमा देकर भाग निकले। पकड़े गए तस्कर की पहचान बताने पर पांच पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद सरीसृप को कब्जे में लेने पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने उसे दुर्लभ किस्म का दोमुंहा सांप बताया।
सोमवार सुबह 9:00 बजे एक कार से पांच लोग रामरेखा मंदिर के पास पहुंचे। जहां से कथित दुर्लभ प्रजाति के सांप को बोरी में भरकर ले जाने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। छावनी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही वन विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। कार सवार भाग निकले। सिर्फ एक तस्कर जो बाइक से भागने लगा पुलिस ने चौराहे से पकड़ लिया। उसने खुद को अयोध्या के बेनी गद्दोपुर निवासी मनोज कुमार बताया। अपने फरार साथियों में रवि राय निवासी रेलवे क्रॉसिंग नंदिनी नगर गोंडा, सुनील निवासी मसौधा थाना पूरा कलंदर जिला अयोध्या, अमर निवासी लखनऊ, पंकज शास्त्री बड़ी छावनी अयोध्या शामिल हैं। एसओ ने बताया कि सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के अलावा आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश कराई जा रही है। सरीसृप के जानकार बताते हैं कि इसकी अंतराष्ट्रीय स्तर पर काफी मांग है। ऊंची कीमत देकर इसे खरीदने वालों की कमी नहीं है। इसी वजह से इसकी तस्करी भी खूब होने लगी है। पुलिस का कहना है कि ये गिरोह फैजाबाद, अंबेडकरनगर सहित कई जनपदों में दुर्लभ प्रजाति के सांपों खोज कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने का काम करते हैं।