फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sharnpuria gang suspected of robbing

सहारनपुरिया गैंग पर लूट का शक

Tue, 08 Nov 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 08 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
 Sharnpuria gang suspected of robbing
crime demo - फोटो : MID DAY
लग्जरी कार से खलीलाबाद व हर्दिया चौराहे के पास बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाश पश्चिम यूपी के थे। घायलों के बयान के आधार पर पुलिस ने कहा कि उनकी बोली-भाषा सहारनपुर से लखनऊ के बीच की लग रही थी। सोमवार को दोपहर बाद करीब दो बजे के आसपास वे छावनी के चौखड़ी व बस्ती के बड़ेवन टोल प्लाजा पर लगी सीसीटीवी के फुटेज में ब्रेजा कार आते दिखी। दोनों जगह बाकायदा टोल अदा करके बदमाश आगे बढ़े। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने आने के दौरान रेकी की और वापस लौटते समय चिन्हित स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया।  
विज्ञापन


सोमवार देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के हर्दिया चौराहे के पास बिल्डिंग मैटेरियल के मालिक की दुकान व घर में लूटपाट करने वाले बदमाशों के बारे में पुलिस मंगलवार को सुरागकशी करने में जुटी रही लेकिन किसी अंतिम नतीजे पर तो नहीं पहुंची। लेकिन पीड़ितों के बयान और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस जल्द ही पर्दाफाश का दावा कर रही है। पुलिस को एक घंटे के भीतर पहले खलीलाबाद में मार्बल व्यापारी और फिर बस्ती में बिल्डिंग  मैटेरियल की दुकान में ताबड़तोड़ वारदात में एक गैंग के ही शामिल होने की पूरी आशंका जताई जा रही है। एसपी  का कहना है कि बदमाशों के  हुलिए के आधार पर उनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की  टीम को भी धरपकड़ में लगा दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed