फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   serpent stung a student

बत्ती जलाते ही सांप ने डसा, छात्रा की मौत

Wed, 25 Jul 2018 11:34 PM IST
basti
basti Updated Wed, 25 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
serpent stung a student
…ØæðçÌ »æñÌ× È¤æ§Ü ȤæðÅUæðÐ - फोटो : amar ujala
दुबौलिया/बस्ती। सोलर लाइट का स्विच ऑन करने पहुंची युवती को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना दुबौलिया थाने के लक्ष्मणपुर की है। वहां के पूर्व प्रधान राम करन गौतम की बेटी ज्योति गौतम (25) साकेत महाविद्यालय अयोध्या में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। चार बहनों व दो भाइयों में तीसरे नंबर की ज्योति मंगलवार की रात करीब आठ बजे घर के बाहर लगे सोलर लाइट की बटन ऑन करने गई। इसी दौरान कहीं छिपे सांप ने उसके बांए पैर में डस लिया। चीखते हुए वह भागी और बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार के लोग तत्काल उसे सीएचसी हर्रैया ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही ज्योति की मौत हो गई। बेटी की मौत पर पूरे गांव के लोग गमगीन हैं। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed