फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   selfie made cause of death

सेल्फी के शौक में कुआनो में ‘समाया’ युवक

Thu, 12 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
selfie made cause of death
river - फोटो : Amar Ujala
बस्ती। सेल्फी का शौक एक और जिंदगी पर भारी पड़ गया। कुआनो में पानी के बीच घुसकर खुद की तस्वीरें उतार रहा शख्स इस हद तक मशगूल हुआ कि गहरे पानी में पहुंचकर नदी की तलहटी में मौजूद घास (शैवाल) में पांव उलझने का अहसास ही नहीं हुआ। निकलने की कोशिश में मय मोबाइल फोन पानी में जा गिरा। आसपास के लोगों की मदद से नदी से निकालकर उसे इलाज दिलाने की कोशिश हुई लेकिन इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना अमहट इलाके में कुआनो के धोबीघाट के करीब की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब 4.15 बजे बाइक से तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें शामिल आवास विकास कॉलोनी के आरडी शर्मा का बेटा अखिलेश (20) ने कपड़े  उतारे और मय मोबाइल फोन के नदी में दाखिल हो गया। मोबाइल फोन के कैमरे को चेहरे के करीब रखकर वह खुद की तस्वीरें खींचता रहा और इस बीच गहरे पानी की तरफ पीठ करके बढ़ता भी गया।
विज्ञापन


अचानक कदम लड़खड़ाते देखे तो तट पर मौजूद साथियों ने बाहर आने के लिए कहा। बाहर निकलने की कोशिश में वह गिर गया। डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला। बाहर आने पर नदी की तलहटी की घनी घास उसके पैरों में उलझी मिली, जबकि उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत बताकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस जानकारी से जहां घर में कोहराम मच गया, वहीं आम लोग जानलेवा नौबत तक पहुंच रहे सेल्फी के शौक को कोसते रहे। बताया जा रहा है कि अखिलेश के चाचा त्रियुगी प्रसाद शर्मा पुलिस में हैं, उन्हीं के पास वह रहता था। डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने घटना के हवाले से युवाओं और सेल्फी के शौकीनों को आगाह किया है। जान को जोखिम से बचाने के लिए सावधानी की अपील भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed