फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   relative identified by poster

रिश्तेदार ने पोस्टर से पहचाना था

Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
relative identified by poster
हत्या को अंजाम देने वाले लोगों तक पहुंची। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे आठ मार्च की सुबह मिले युवक के शव की शिनाख्त पोस्टर के जरिए हुई। 25 मार्च को अंबेडकरनगर के बस स्टेशन पर पोस्टर चिपका देख उसके रिश्तेदार चंद्रमणि उर्फ ननकू निवासी नूनशीला जिला अंबेडकरनगर ने शव की पहचान प्रदीप उपाध्याय के रूप में की थी। उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी दिवंगत प्रदीप के पिता कृष्णदेव उपाध्याय को फोन पर दी। सूचना पाकर परिवार के लोग और रिश्तेदार पुरानी बस्ती थाने पहुंचे। दीवार पर लगे फोटो, पंफलेट, फोटोग्राफी और कपड़े देखकर उन्होंने शव की पहचान प्रदीप के रूप में की।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त के बाद पुलिस के सामने हत्या को अंजाम देने वाले लोगों तक पहुंचने की थी। पुलिस शव की शिनाख्त होने के बाद एल्युमीनियम फैक्ट्री गोरखपुर के पास स्थित उसके कमरे पर पहुंची। वहां आसपास के लोगों से बात हुई तो मुख्य अभियुक्त नान्हू के बारे में पता चला। लोगों ने बताया कि नान्हू से उसका झगड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस पता लगाते लगाते नान्हू और उसके दोस्तों तक पहुंच गई।
विज्ञापन


नान्हू और उसके दोस्तों पर मुकदमों की फेहरिस्त लंबी
बस्ती। हिस्ट्रीशीटर नान्हू पर कुल 12 मुकदमे दर्ज है। लूट, हत्या के प्रयास, छिनैती, गुंडा एक्ट मारपीट, आर्म्स एक्ट के कुल छह मुकदमे गोंडा जिले के मनकापुर थाने में दर्ज है, तो आर्म्स एक्ट और माल बरामदगी के दो मामले में गोंडा के ही छपिया थाने में दर्ज है। जीआरपी गोंडा में एक, पुरानी बस्ती थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक गैंगेस्टर का भी है। सभी मुकदमे वर्ष 2010 से 2015 के बीच में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार नीरज पांडेय पर चार मुकदमे बस्ती जिले के पैकोलिया और एक मुकदमा गौर थाने में दर्ज है। इनमें लूट, हत्या का प्रयास, विस्फोटक अधिनियम, धोखाधड़ी का मुकदमा शामिल है। इसी प्रकार सुनील सिंह भी मनकापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कुल आठ मुकदमें गोंडा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। इनमें मनकापुर में चार मुकदमें, रेहरा बाजार थाने में दो, मोतीगंज और कटरा बाजार में एक एक मुकदमा दर्ज है। इस पर हत्या के चार मामले पहले, लूट और लूट का माल बरामदगी के दो मामले, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट के मुकदमे हैं।


पांच हजार इनाम की घोषणा
बस्ती।प्रभारी एसपी ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर के इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी निरीक्षण रणधीर मिश्र और उनकी टीम ने इस मामले को चुनौती के रूप में लिया और हत्या का पर्दाफाश कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को पांच हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed